विंध्याचल दर्शन कर वापस लौटते समय श्रद्धालुओं की कार डंपर से टकराई, 4 की मौत

एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Oct 10, 2024 - 09:47
Oct 11, 2024 - 20:45
 0
विंध्याचल दर्शन कर वापस लौटते समय श्रद्धालुओं की कार डंपर से टकराई, 4 की मौत
फोटो: छतिग्रस्त कार

Daily News Mirror

वाराणसी| 10 अक्टूबर 2024| 02:15 AM| शक्ति तिवारी

मिर्जामुराद, उत्तर प्रदेश - विंध्याचल दर्शन कर वापस लौटते समय एक कार के डंपर से टकराने से 4 लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव के पास यह हादसा हुआ। कार में सवार सभी लोग वाराणसी के मंडुआडीह क्षेत्र के निवासी थे।

मृतकों में दीपक पांडेय (35), उनकी पत्नी उर्मिला उर्फ माला पांडेय (32), सास फूल केसरी देवी (55) और अर्पिता (28) शामिल हैं। दीपक के बेटे शिवांश पांडेय (12) को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके पर वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow