विंध्याचल के धर्मशाला में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, साथ में ठहरी महिला फरार

Oct 22, 2024 - 02:55
Oct 22, 2024 - 02:55
 0
विंध्याचल के धर्मशाला में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, साथ में ठहरी महिला फरार
फोटो: घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 22 अक्टूबर 2024| आशीष तिवारी

विंध्याचल कस्बे के एक धर्मशाला में एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक एक महिला के साथ धर्मशाला में रुका था। धर्मशाला कर्मचारियों को उन्होंने खुद को पति-पत्नी बताया था।

धर्मशाला कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक के साथ आई महिला मौके से फरार हो गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश की जा रही है। विंध्याचल थाना क्षेत्र की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow