अपनी पार्टी के 'स्वामी' बनेंगे मौर्य, सपा की सदस्यता और एमएलसी पद से दिया इस्तीफा

मौर्य ने सपा से तोड़ा नाता, अपनी पार्टी बनाने का किया ऐलान

Feb 20, 2024 - 08:07
Feb 20, 2024 - 08:08
 0
अपनी पार्टी के 'स्वामी' बनेंगे मौर्य, सपा की सदस्यता और एमएलसी पद से दिया इस्तीफा
स्वामी प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)

डेली न्यूज मिरर 

लखनऊ (20 फरवरी 2024)

उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य

ने पार्टी की सदस्यता और एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। ANI से मिली जानकारी के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्य ने 20 फरवरी को एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया।

अपनी पार्टी बनाने का किया ऐलान

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कल यानी सोमवार को अपनी अलग पार्टी बनाने का ऐलान किया और साथ ही 22 फरवरी को दिल्ली में एक रैली का भी आह्वान किया जिसमें वे अपनी पार्टी का आधिकारिक घोषणा करेंगे। स्वामी प्रसाद की नई पार्टी का नाम "राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी" है।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist