कोरांव: समाजसेवी प्रमोद मिश्र पयासी ने गरीबों को कंबल वितरण का किया ऐलान
Daily News Mirror
प्रयागराज| 11 जनवरी 2025| दुर्गा प्रसाद मिश्रा
लगातार पांच वर्षों से गरीबों, विधवाओं, विकलांगों, बेसहारों और निराश्रितों की सेवा में जुटे समाजसेवी प्रमोद मिश्र पयासी इस वर्ष भी लगभग एक हजार कंबल वितरण करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत बढ़वारी कला, मिश्रपुर महादेव, सनैहवा सहित अन्य गांवों में आयोजित किया जाएगा।
पयासी ने बताया कि यह उनके लिए एक सहयोग की भावना से किया जाने वाला प्रयास है, जिससे उन्हें गरीबों की कड़कड़ाती ठंड में कंबल वितरण से खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि नर सेवा को ही नारायण सेवा के रूप में देखते हैं और मानते हैं कि यही सबसे बड़ी पूजा और सबसे बड़ी सेवा है।
कंबल वितरण कार्यक्रम लगभग एक हफ्ते तक चलेगा और पयासी का कहना है कि यह उनके लिए लोगों के बीच पहुंचने और उनसे मुलाकात करने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों का सहयोग मिलता रहा, तो वह जीवन पर्यंत इस कंबल वितरण कार्यक्रम को करते रहेंगे।
What's Your Reaction?