मिर्जापुर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण टकराव, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

Oct 31, 2024 - 13:00
Oct 31, 2024 - 17:27
 0
मिर्जापुर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण टकराव, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल
फ़ोटो: घटनास्थल से

Daily News Mirror

मिर्जापुर | 31 अक्टूबर 2024| आशीष तिवारी

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मीरजापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महेशपुर गांव में बुधवार की देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ।

गिट्टी लादकर मीरजापुर की ओर जा रहे हाइवा में पीछे से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय ट्रक चालक गुड्डाराम, जो राजस्थान के जोधपुर के निवासी हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार हेतु एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भिजवाया। ट्रक चालक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि देर रात महेशपुर गांव में आगे चल रहे हाइवा में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.