मोदी जी एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं: राजा भैया

May 30, 2024 - 05:56
 0
मोदी जी एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं: राजा भैया
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

रांची| 30 मई 2024| राजेश पांडेय

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले राजा भैया ने बड़ा बयान दिया है। झारखंड के देवघर पहुंचे उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक राजा भैया ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव के लिए हमने न तो अपना कोई कैंडिडेट उतारा है और न ही किसी को समर्थन व्यक्त किया है। अपने कार्यकर्ताओ को हमने फ्री हैंड दिया है कि जिसको वे चाहें अपनी मर्जी से वोट दे सकते हैं। हम देश भर में घूम तो नहीं रहे हैं पर, मोदी जी फिर से एक बार सरकार बनाने जा रहे हैं।

UP की उन दो सीटों प्रतापगढ़ और कौशांबी पर मतदान हो चुका है जहां राजा भैया का प्रभाव माना जाता है। जिसमें उन्होंने अपनी पार्टी से किसी को मैदान में नहीं उतारा था। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को कहा था कि अपने हिसाब से वोट करें। हालांकि कौशांबी से सपा उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज ने दावा किया था कि राजा भैया का आशीर्वाद उन्हें मिल चुका है। बताया जा रहा है कि कौशांबी से बीजेपी सांसद और उम्मीदवार विनोद सोनकर से राजा भैया नाराज चल रहे हैं। वहीं मिर्जापुर से अपना दल की सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के द्वारा राजा भैया पर तीखी टिप्पणी के बाद उनके समर्थक नाराज बताए जा रहे हैं। और मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल के खिलाफ चुनाव प्रचार में लगे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow