कैसरगंज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी करनभूषण सिंह के काफिले की गाड़ियों से हुए हादसे में 2 बच्चों की मौत

May 29, 2024 - 08:40
May 29, 2024 - 08:46
 0
कैसरगंज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी करनभूषण सिंह के काफिले की गाड़ियों से हुए हादसे में 2 बच्चों की मौत

डेली न्यूज़ मिरर

गोंडा| 29 मई 2024| सूरज प्रसाद

बीजेपी के विवादित नेता व कैसरगंज लोकसभा से सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण शरण सिंह के काफिले की कार से एक हादसा हो गया जिसमें फार्च्यूनर कार ने 3 बच्चों को रौंद दिया। जिससे 2 की कुचलकर मौके पर मौत हो गई और 1 बच्चा घायल बताया जा रहा है। कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग पर हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने फार्चूनर कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को लिया कब्जे में लेकर जांच कर रही है। आपको बता दें कि गोंडा के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के बैकुंठ डिग्री कालेज के पास यह घटना हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow