बिहार में प्रशासनिक महकमे में बड़ा उलटफेर, कई अधिकारियों का हुआ तबादला

शिक्षा विभाग के बाद अब समान्य प्रशासन विभाग में भी अधिकारियों का हुआ तबादला

Feb 27, 2024 - 06:12
 0
बिहार में प्रशासनिक महकमे में बड़ा उलटफेर, कई अधिकारियों का हुआ तबादला
प्रतीकात्मक फोटो

डेली न्यूज मिरर

पटना (27 फरवरी 2024)

रिपोर्ट: प्रह्लाद कुमार

बिहार में प्रशासनिक महकमे में बड़ा उलटफेर किया गया है। जहां कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। आपको बता दें कि 4डीडीसी समेत कई अन्य आला अधिकारियों का तबादला किया गया है। 

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

इस कड़ी में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के उप सचिव मंडल राम को सीतामढ़ी में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। आपदा प्रबंधन पूर्णिया ADM राजेश्वरी पांडे को कैमूर का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वेटिंग फॉर पोस्टिंग अमित कुमार को कटिहार उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के OSD मुकेश कुमार को सिवान उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। 

6 एडीएम का भी हुआ तबादला

चकिया के SDO शंभू शरण पांडे को सारण ADM बनाया है। शिक्षा विभाग उपनिदेशक प्रशासन उपेंद्र प्रसाद सिंह को सिवान ADM के रूप में तैनात किया गया है। तेघड़ा PGRO अमरेंद्र कुमार पंकज को किशनगंज ADM की कुर्सी दी गई है।

गया के सीनियर डिप्टी कलेक्टर आरती को खगड़िया ADM के रूप में तैनात किया गया है। मुजफ्फरपुर विभागीय संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार को मुजफ्फरपुर आपदा प्रबंधन ADM के रूप में तैनात किया गया है। बेतिया जिला आपूर्ति अधिकारी कुमार रविंद्र को पश्चिम चंपारण विभागीय जांच आयुक्त के रूप में तैनात किया गया है, जबकि इन्हें पश्चिम चंपारण जिला आपूर्ति पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist