लोकसभा चुनाव में अखिलेश को दीदी का समर्थन, TMC के टिकट पर ललितेशपति त्रिपाठी भदोही से लड़ेंगे चुनाव!

ललितेशपति त्रिपाठी 2012 में मड़िहान से कांग्रेस पार्टी से रह चुके हैं विधायक।

Feb 26, 2024 - 11:08
Feb 26, 2024 - 11:27
 0
लोकसभा चुनाव में अखिलेश को दीदी का समर्थन, TMC के टिकट पर ललितेशपति त्रिपाठी भदोही से लड़ेंगे चुनाव!

डेली न्यूज मिरर

भदोही, 26 फरवरी 2024

लोकसभा 2024 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को तृणमूल कांग्रेस का समर्थन मिलता हुआ दिख रहा है उसी क्रम में उत्तर प्रदेश के भदोही लोकसभा सीट से ललितेशपति त्रिपाठी का नाम फाइनल माना जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ललितेश और अखिलेश की एक मीटिंग हुई जिसमे उनका टिकट भदोही सीट से कन्फर्म कर दिया गया है।

  आपको बता दें कि 2021 में ललितेश कांग्रेस छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे और वे पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री कमलापति त्रिपाठी के परपोते हैं। भदोही सीट पर मुस्लिम और ब्राह्मण वोटों का दबदबा है। अगर ललितेश वहां से चुनाव लड़ते हैं तो बीजेपी को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow