आखिर वही हुआ जिसका डर था, आधी रात को ईरान ने इजराइल पर किया बड़ा हमला, UNSC की आपात बैठक शुरू| क्या ये तृतीय विश्व युद्ध की शुरुआत है?

Apr 14, 2024 - 03:36
 0
आखिर वही हुआ जिसका डर था, आधी रात को ईरान ने इजराइल पर किया बड़ा हमला, UNSC की आपात बैठक शुरू| क्या ये तृतीय विश्व युद्ध की शुरुआत है?

डेली न्यूज़ | mirror

दुनिया न्यूज | रविवार, 14 अप्रैल 2024 | Shakti 

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए जिसका अंदेशा जताया जा रहा था आखिरकार वही हुआ। आधी रात को ईरान ने इजराइल पर ड्रोन अटैक कर दिया, जिससे दुनिया सहम उठी है। ईरान के अटैक के बाद इजराइल की डिफेंस विंग हाई अलर्ट पर है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव में वॉर कैबिनेट की आपात मीटिंग बुलाई है।

उधर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ मीटिंग कर रहे हैं और इस हमले पर पर नजर बनाए हुए हैं। इस ड्रोन हमले के बाद ईरान के लीडर खामेनेई ने अपने ट्विटर 'X' हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि दुष्ट शासन को दंडित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow