हाथरस हादसे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कल ही पुलिस ने घोषित किया था 1 लाख रुपए का इनाम

Jul 6, 2024 - 02:43
 0
हाथरस हादसे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कल ही पुलिस ने घोषित किया था 1 लाख रुपए का इनाम

Daily News Mirror 

हाथरस, 06 जून 2024

हाथरस भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को पुलिस ने शुक्रवार की रात को गिरफ्तार कर लिया है। कल ही यूपी पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। मधुकर सूरज पल उर्फ भोले बाबा का मुख्य सेवादार है। हालांकि भोले बाबा के वकील एपी सिंह का दावा है कि उसने खुद सरेंडर किया है। एपी सिंह ने कहा मधुकर हार्ट का मरीज है, जिसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। वहीं यूपी पुलिस को बुलाकर उसने खुद को पुलिस के हवाले किया है। हालत स्थिर होने पर उसे पुलिस को सौंपा गया।

आपको बता दें कि 121 लोगों की मौत के बाद पुलिस द्वारा दर्ज प्रथम FIR में मधुकर को ही मुख्य आरोपी माना गया है। FIR के बाद से ही पुलिस को मधुकर की तलाश थी। इस संबंध में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उसकी फरारी के कारण ही पुलिस ने उस पर कल ही 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow