रेगिस्तान में जलसैलाभ: जैसलमेर में ट्यूबल बोरिंग के दौरान जमीन फटा, पानी का सैलाब उठने से दहशत

बोरिंग ट्रक और मशीन जमीन में समाई

Dec 29, 2024 - 16:00
Dec 29, 2024 - 16:02
 0
रेगिस्तान में जलसैलाभ: जैसलमेर में ट्यूबल बोरिंग के दौरान जमीन फटा, पानी का सैलाब उठने से दहशत
फोटो: घटनास्थल से

Daily News Mirror| Sun, Dec 29 2024| Roshan 

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक चौंकाने वाली घटना घटी। यहां मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में ट्यूबवेल के लिए बोरिंग की खुदाई के दौरान जमीन अचानक धंस गई। इस घटना में ट्रक समेत पूरी मशीन जमीन में समा गई और नीचे से पानी का सैलाब उठने लगा।

इस घटना को देखकर स्थानीय लोग और ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह इलाका सरस्वती नदी के पुराने मार्ग पर स्थित है, जो अब लुप्त हो गई है। इस क्षेत्र में रेत का समंदर है, जो जमीन के धंसने का कारण बन सकता है। घटना की जगह से लगातार पानी बहने के कारण आसपास बाढ़ जैसी स्थिति बन गईं है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने आधा किलोमीटर का एरिया खाली करवा दिया है।

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow