भदोही के औराई में चरी के खेत में युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में मची सनसनी

घटना से एक दिन पहले घर से निकला था युवक

Sep 13, 2024 - 10:16
Sep 13, 2024 - 17:17
 0
भदोही के औराई में चरी के खेत में युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में मची सनसनी

Daily News Mirror

भदोही| 13 सितंबर 2024| रोशन तिवारी

भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के खेतलपुर गांव में एक किशोर की लाश मिलने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान 16 वर्षीय शिव प्रकाश के रूप में हुई है, जो नगर के वार्ड नंबर 7 अकबरपुर का निवासी था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों के तहरीर पर विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मीनाक्षी कात्यायन और एसपी तेजवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow