Budget 2024: राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ हुआ बजट सत्र का श्री गणेश

Budget 2024: राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ हुआ बजट सत्र का श्री गणेश

डेली न्यूज मिरर
नई दिल्ली, 31 जनवरी 2024

2024 का बजट सत्र आज राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने नए संसद भवन में प्रवेश करने से पहले भारतीय सेना की सलामी ली और सभासदों के तालियों के गड़गड़ाहट के बीच राष्ट्रपति ने नए संसद भवन में प्रवेश किया। अभिभाषण शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाया गया और सांसदों ने भारत माता का जयकारा लगाया। राष्ट्रपति मुर्मू ने अभिभाषण के शुरू में बताया कि नए संसद भवन में यह उनका पहला अभिभाषण है इसके साथ ही उन्होंने इस नए संसद भवन में उपस्थित सांसदो से विकसित भारत के निर्माण हेतु नीतियों पर सार्थक संवाद का विश्वास जताया।

राष्ट्रपति के अभिभाषण के 10 मुख्य बिन्दु:

1. उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव संपन्न हुआ, इस दौरान देश ने अपने गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया, देश भर के प्रत्येक गांव से अमृत कलश दिल्ली लाया गया और 70,000 से ज्यादा अमृत सरोवर बने।

2. दो करोड़ से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए गए, इसी दौरान  कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा स्थापित की गई।

3. राजधानी दिल्ली में देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित म्यूजियम खोला गया, साहबजादे की याद में बीरबाल दिवस घोषित किया गया।

4. बिरसा मुंडा की याद में जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया गया।

5. दुनिया में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेज विकसित होती अर्थव्यवस्था बना,भारत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना।

6. भारत में सम्पन्न जी20 की सफल क्रियान्वयन ने दुनिया में भारत की भूमिका को सशक्त किया।

7. भारत ने एशियाई खेलो में पहली बार सौ से अधिक पदक जीता।

8. भारत को पहली बार दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला।

9. पहले की तुलना में एफडीआई तीन गुना हो गया है,स्टार्टअप की संख्या भी एक लाख से अधिक हो गई है।

10. भारत ने सफलता से आदित्य मिशन लॉन्च किया।

         सरकार के तमाम कार्यों का वर्णन करते हुए राष्ट्रपति ने बताया कि भारत सरकार ने पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर चुका है । राष्ट्रपति ने अपने सम्बोधन के अंत में राम मंदिर स्थापना को खास तौर पर रेखांकित करते हुए इसे पूरे भारत का गौरवपूर्ण ऐतिहासिक क्षण करार दिया है।