ड्रमंडगंज घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में 2 घायल

Nov 15, 2024 - 04:28
Nov 18, 2024 - 17:35
 0
ड्रमंडगंज घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में 2 घायल
फोटो: क्षतिग्रस्त ट्रेलर व ट्रक

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 15 नवंबर 2024| आशीष तिवारी

ड्रमंडगंज घाटी के बडका मोड घुमान से लगभग 500 मीटर दूरी पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ  जिसमें दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए हैं। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार की रात लगभग 8 बजे हुआ है। दोनों ट्रक आमने-सामने भिड़ गए हैं। हादसे के बाद दोनों ट्रकों के परखचे उड़ गए ।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.