मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में जंगली जानवर का आतंक, कई लोग घायल

Nov 14, 2024 - 04:04
Nov 18, 2024 - 17:35
 0
मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में जंगली जानवर का आतंक, कई लोग घायल
फोटो मृत सियार

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 14 नवंबर 2024| आशीष तिवारी

अहरौरा थाना क्षेत्र के हिनौता लतीफपुर गांव में एक जंगली जानवर के हमले से कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद ग्रामीणों ने जानवर को मौत के घाट उतार दिया. पिछले कई दिनों से जंगली जानवर ग्रामीणों के बीच घुसकर रात में जानवरों सहित ग्रामीणों को काट रहा था।

इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, और वन विभाग के आला अधिकारियों की लापरवाही की ओर इशारा करता है. ग्रामीणों को जंगली जानवरों के आतंक से बचाना वन विभाग की जिम्मेदारी है, 

वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं. ग्रामीणों को जंगली जानवरों के आतंक से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों को पकड़ने और उन्हें जंगल में वापस छोड़ने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.