भदोही लोकसभा सीट से डा. विनोद कुमार बिंद होंगे BJP के उम्मीदवार, रमेश बिंद का पत्ता कटा

Apr 11, 2024 - 09:46
Apr 11, 2024 - 10:36
 0
भदोही लोकसभा सीट से डा. विनोद कुमार बिंद होंगे BJP के उम्मीदवार, रमेश बिंद का पत्ता कटा
File Photo

डेली न्यूज़ | mirror

भदोही | गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 | जितेंद्र कुमार पांडेय

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने भदोही सीट से डा. विनोद कुमार बिंद को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है, इसी के साथ काफी समय से लोगों के मन में उठ रहे सवालों पर विराम लग चुका है। भदोही से वर्तमान सांसद रमेश बिंद के प्रति जनता में रोष को देखते हुए भाजपा ने उनका टिकट काट दिया है। आपको बता दें की अब भदोही लोकसभा सीट से एक बार फिर भाजपा ने किसी बाहरी को अपना उम्मीदवार बनाकर सालों से चली आ रही परंपरा कायम रखी है। अब डा. विनोद बिंद का टक्कर सीधे महागठबंधन से TMC के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी से है।

डा. बिनोद कुमार बिंद के बारे में:

डा. विनोद बिंद मूलरूप से चंदौली जिले के रहने वाले हैं। उनकी उम्र 50 वर्ष है, एनडीए में आने से पहले वे समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता थे और मझवां सीट से विधायकी का प्रचार करने में जुटे थे, परंतु सपा ने उनको टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निषाद पार्टी का दामन थाम लिया जो की भाजपा की सहयोगी पार्टी है। उन्होंने निषाद पार्टी के टिकट पर 2022 में मझवां से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की और वर्तमान में MLA हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow