कोरांव: अधिवक्ताओं का एसडीएम के खिलाफ धरना जारी, स्थानांतरण की मांग

Oct 27, 2024 - 06:41
 0
कोरांव: अधिवक्ताओं का एसडीएम के खिलाफ धरना जारी, स्थानांतरण की मांग
फोटो: धरनास्थल से

Daily News Mirror

प्रयागराज| 27 अक्टूबर 2024| दुर्गा प्रसाद मिश्रा 

कोरांव में उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह के कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ चौथे दिन भी धरना जारी रखा, जिसमें उन्होंने आकांक्षा सिंह के स्थानांतरण की मांग की।

अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम अपने मनमुताबिक फाइलों का निस्तारण करती हैं, जिससे फरियादियों और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, अधिवक्ता लल्लन तिवारी ने आरोप लगाया कि एसडीएम अपने रुतबे को गांठने के लिए पुलिस प्रशासन का भय दिखाने का काम करती हैं, जो अधिवक्ताओं को पसंद नहीं है।

इस धरने में कई अधिवक्ता शामिल थे, जिनमें रामेश्वर प्रसाद तिवारी, विजय बहादुर सिंह, शेखर द्विवेदी, शशी द्विवेदी, विनीत मिश्रा, योगेन्द्र नाथ दुबे, सुनील पाण्डेय, धीरेन्द्र शुक्ला, और राघवेन्द्र मिश्रा आदि शामिल थे। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक एसडीएम आकांक्षा सिंह का स्थानांतरण नहीं होता, वे कोर्ट का संचालन नहीं होने देंगे और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार अधिकारी इस मामले में जल्द ही कोई निर्णय ले सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow