LIVE: बजट 2024 की 10 बड़ी बातें

विकसित भारत बजट 2024

LIVE: बजट 2024 की 10 बड़ी बातें

डेली न्यूज मिरर

नई दिल्ली, 1 फरवरी 2024

आज 1 फरवरी को संसद में अंतरिम बजट वित्त मंत्री सीतारमन द्वारा पेश किया जा रहा है। आइए 10 पॉइंट्स में जानते हैं मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट से किसको क्या मिला 

1. अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएंगी।
2. 40 हजार सामान्य रेल डिब्बे वंदे भारत जैसी कोच में बदले जाएंगे।
3. तीन बड़े रेलवे इकनॉमिक कोरिडोर का विकास किया जायेगा।
4. प्रत्येक माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।
5. अवसंरचना पर  पहले से 11 प्रतिशत ज्यादा खर्च किया जायेगा।
6. पीएम आवास योजना के तहत 2 करोड़ घर और बनाए जायेंगे।
7. वित्त मंत्री ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में तीन गुना ज्यादा टैक्स कलेक्शन बढ़ा है।
8. आयकर दाताओं को कोई राहत नही, पूरे टैक्स स्लैब में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
9. अंतरिम बजट में किसी भी तरह का लुभावना और बड़ी घोषणा नहीं।
10. बजट का फोकस है की ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा किया जाय और महिलाओं और युवाओं पर विशेष फोकस रखा गया है।