Breaking News: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, योगी सरकार का बड़ा फैसला

छात्रों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद योगी सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कर दिया है

Feb 24, 2024 - 08:38
Feb 24, 2024 - 11:47
 0
Breaking News: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, योगी सरकार का बड़ा फैसला
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री यूपी

डेली न्यूज मिरर

लखनऊ (24 फरवरी 2024)

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर अभ्यर्थी कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। अभ्यर्थी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे थे। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों की मांग को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए इस परीक्षा को रद्द करने का आदेश दिया है और इतना ही नहीं बल्कि 6 महीने के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित करने की बात भी कही है।

सीएम ने कहा कि परीक्षा की सुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता, युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्से नहीं जाएंगे और उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होना तय है तथा सभी एसटीएफ के रडार पर हैं।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist