सीतापुर में शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, भीड़ ने शिक्षक को जमकर कुटा

लोगों ने घर का गेट तोड़कर लड़की को बचाया

Sep 25, 2024 - 13:48
Sep 25, 2024 - 14:41
 0
सीतापुर में शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, भीड़ ने शिक्षक को जमकर कुटा
फोटो: घर का गेट तोड़ते लोग

Daily News Mirror

सीतापुर | 25 सितंबर 2024| अभिषेक कुमार

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद में एक शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक संजय गुप्ता ने 11वीं कक्षा की छात्रा को फेल करने का भय दिखाकर उसे अपने घर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

भीड़ ने घर के बाहर का ताला तोड़कर लड़की को बंधनमुक्त कराया और शिक्षक को पीटा। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने शिक्षक-शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है और समाज में आक्रोश पैदा किया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow