दीपावली पर ड्रमंडगंज पुलिस ने गरीब बच्चों में बांटी मिठाई और फल

Oct 31, 2024 - 12:13
Oct 31, 2024 - 12:21
 0
दीपावली पर ड्रमंडगंज पुलिस ने गरीब बच्चों में बांटी मिठाई और फल
फोटो: गरीब बच्चों को मिठाई वितरित करती पुलिस टीम

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 31 अक्टूबर 2024| आशीष तिवारी

दीपावली के अवसर पर ड्रमंडगंज थाना पुलिस ने गरीब बच्चों को मिठाई और फल वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाई।महोगढ़ी गांव की मुसहर बस्ती में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज और पुलिसकर्मियों ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को फल और मिठाई देकर उनके साथ दीपावली का जश्न मनाया।

बस्ती निवासी मंजू देवी, अनीता, प्रभावती, चिरौंजी देवी, राजकुमारी, मंगरू, पिंकी आदि ने पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की।

थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच त्योहार मनाने से खुशी मिलती है। इस दौरान हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र यादव, कांस्टेबल साकेत सैनी, कुलदीप कुशवाहा ने जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.