BREAKING: मिर्जापुर में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक की मौत, दो घायल

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये दुर्घटना छानबे भटेवरा में हुई

Oct 23, 2024 - 15:30
Oct 23, 2024 - 15:31
 0
BREAKING: मिर्जापुर में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक की मौत, दो घायल
फोटो: दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 23 अक्टूबर 2024| आशीष तिवारी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद मिर्जापुर के थाना विंध्याचल क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत छानबे भटेवरा में दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी दया शंकर सिंह ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह हादसा शाम को उस वक्त हुआ जब दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow