महाकुंभ में फिर लगी आग, कई टेंट जलकर हुए खाक, कोई जानमाल का नुकसान नहीं

इस महाकुंभ में आग लगने की यह तीसरी घटना है

Feb 7, 2025 - 11:33
Feb 21, 2025 - 07:27
 0
महाकुंभ में फिर लगी आग, कई टेंट जलकर हुए खाक, कोई जानमाल का नुकसान नहीं
फोटो: घटनास्थल से

Daily News Mirror

प्रयागराज| 07 फरवरी 2025| दुर्गा प्रसाद मिश्रा 

प्रयागराज। महाकुंभ मेले में एक बार फिर से आग लग गई है। यह आग सेक्टर 18 के शंकराचार्य मार्ग पर लगी है। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया है। इस घटना से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

यह महाकुंभ में इस तरह की आग लगने की तीसरी घटना है। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण हुई है। ऐसी घटनाएं अब साजिश की ओर भी इशारा करती हैं।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया है और कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow