BJP की 5वीं लिस्ट जारी, मेरठ से रामायण के राम को टिकट, वरुण गांधी का पत्ता कटा | जानें UP के 5 उम्मीदवारों में किसको कहां से मिला टिकट

BJP ने कुल 111 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जिसमें 13 UP से।

BJP की 5वीं लिस्ट जारी, मेरठ से रामायण के राम को टिकट, वरुण गांधी का पत्ता कटा | जानें UP के 5 उम्मीदवारों में किसको कहां से मिला टिकट
File Photo

डेली न्यूज़ | mirror 

नई दिल्ली | रविवार, 24 मार्च 2024 

लोकसभा चुनाव की तैयारियां अपने चरम पर है, उसी क्रम में बीजेपी ने आज अपनी पांचवीं लिस्ट जारी की जिसमें कुल 111 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा हुई है। मेरठ से अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि फायर ब्रांड नेता वरुण गांधी का टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह जितिन प्रसाद को पीलीभीत से उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में कुल 13 सीटों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई है।

जो इस प्रकार हैं : 

1. सहारनपुर : राघव लखन पाल

2. सुल्तानपुर : मेनका गांधी

3. पीलीभीत : जितिन प्रसाद

4. मेरठ : अरुण गोविल

5. अलीगढ़ : सतीश गौतम

6. कानपुर : रमेश अवस्थी

7. बदायूं : दुर्विजय सिंह शाक्य

8. गाजियाबाद : अतुल गर्ग

9. हाथरस : अनूप वाल्मीकि

10. बहराइच : अरविंद गोंड

11. बाराबंकी : राजरानी रावत

12. बरेली : छत्रपाल सिंह गैंगवार

13. मुरादाबाद : सर्वेश सिंह

किन दिग्गजों का टिकट कटा और किसकी धमाकेदार एंट्री: 

पीलीभीत से भाजपा के बागी नेता वरुण गांधी का टिकट काटकर कांग्रेस से बीजेपी में आए जितिन प्रसाद को टिकट मिला, गाजियाबाद से 2 बार के सांसद जनरल वी के सिंह का पत्ता कटा और रोचक बात ये रही की हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आज ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर 2 घंटे में बीजेपी का दामन थामने वाले नवीन जिंदल को टिकट दिया गया है।