मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार के ईनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Nov 4, 2024 - 16:22
Nov 5, 2024 - 17:16
 0
मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार के ईनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फोटो: पुलिस टीम के साथ इनामिया अभियुक्त तौलन

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 4 नवंबर 2024|आशीष तिवारी

मीरजापुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार के ईनामिया अभियुक्त तौलन कोल को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने विधान सभा उप चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने और अपराध की रोकथाम के लिए थानाध्यक्षों को निर्देश दिया था। इसी क्रम में थाना मड़िहान पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्त तौलन कोल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम को इस सफलता के लिए बधाई।

मीरजापुर पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में खलबली मच गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध के खिलाफ लड़ाई में पुलिस टीम कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.