कानपुर में दीवाली की रात बड़ा हादसा: घर में लगी आग, व्यवसायी दंपती और नौकरानी की मौत

Nov 1, 2024 - 16:17
Nov 1, 2024 - 16:38
 0
कानपुर में दीवाली की रात बड़ा हादसा: घर में लगी आग, व्यवसायी दंपती और नौकरानी की मौत
फोटो घटना स्थल की जाँच करती पुलिस टीम

Daily News Mirror

कानपुर | 1 नवंबर 2024|शक्ति तिवारी

 दीवाली की रात को कानपुर के पांडू नगर में एक घर में आग लगने से बिस्किट व्यापारी संजय श्याम दासानी, उनकी पत्नी कनिका और नौकरानी की दम घुटने से मौत हो गई। घर के मंदिर में जल रहे दीपक से आग लगी। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई लेकिन तीनों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। व्यापारी का बेटा हर्ष दोस्तों के साथ बाहर था जिससे उसकी जान बच गई। घर में ऑटोमेटिक गेट लगा हुआ था और वुडन का काम हुआ था। देर रात मंदिर में रखे दीपक से पहले पर्दे में आग लगी। घर में वुडन वर्क और फाल सीलिंग होने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग की वजह से ऑटोमेटिक गेट ने काम करना बंद कर दिया, जिससे आग लगने के बाद वह लोग घर के बाहर नहीं निकल सके, जिस कारण दम घुटने से सभी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

पुलिस ने बताया कि मंदिर में रखे दीपक की वजह से घर में आग लगी थी, जिस पर दमकल ने काबू पा लिया था। फिलहाल, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.