बदायूं डबल मर्डर केस में इनकाउंटर के बाद भी पुलिस को नहीं मिल सका जवाब, आखिर साजिद ने 2 मासूमों को क्यों मारा?

हत्यारा साजिद और पीड़ित परिवार आपस में एक दूसरे को अच्छे से जानते थे।

Mar 20, 2024 - 10:35
Mar 20, 2024 - 10:39
 0
बदायूं डबल मर्डर केस में इनकाउंटर के बाद भी पुलिस को नहीं मिल सका जवाब, आखिर साजिद ने 2 मासूमों को क्यों मारा?

डेली न्यूज़ | Mirror

बदायूं | बुधवार, 20 मार्च 2024 | राहुल मिश्रा

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बदायूं में साजिद नाम का एक शख्स अपनी दुकान के सामने वाले घर में अचानक घुस गया और छत पर खेल रहे दो बच्चों पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और उसे पकड़ने की कोशिश की पर वो वहां से भाग निकला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की परंतु उसने पुलिस वालों पर फायर करना शुरू कर दिया, जवाबी कार्यवाही में बदायूं पुलिस ने एनकाउंटर में उसे मार गिराया।

थाना सिविल लाइंस एरिया में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे शाम को साजिद अपने सैलून के सामने वाले घर विनोद सिंह के यहां आया था, उसने विनोद की पत्नी से 5 हजार रुपए उधार लिए फिर तबियत सही न होने की बात कह छत पर चला गया और घटना को अंजाम दिया।

अब साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है पर अभी भी इस बात का जवाब नहीं मिल सका है कि आखिर साजिद ने दोनों बच्चों को क्यों मारा। जबकि विनोद के परिवार ने उसकी मदद भी की और दोनों बच्चे उसके यहां बाल भी कटवाने जाते रहते थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow