Mirzapur: खड़े ट्रक में मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में पति की मौत, पत्नी घायल

Mar 12, 2025 - 13:42
 0
Mirzapur: खड़े ट्रक में मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में पति की मौत, पत्नी घायल
सांकेतिक फोटो, Meta AI

Daily News Mirror

Mirzapur| 12 March 2025| Ashish Tiwari 

मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव के समीप एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। सोमवार की रात एक दंपति अपने ससुराल से घर वापस जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल एक खड़े ट्रक में जा घुसी, जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी की हालत गंभीर है।

मृतक अच्छेलाल कोल (45 वर्ष) प्रयागराज के रहने वाले थे और अपनी पत्नी मंजू देवी (42 वर्ष) के साथ अपने ससुराल भैंसोड़ बलाय पहाड़ी गांव आए थे। देर रात भोजन के बाद वे अपने घर वापस जा रहे थे, लेकिन ड्रमंडगंज के जायसवाल ढाबा के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।

हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हुए और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने अच्छेलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी मंजू को परिजन प्रयागराज लेकर चले गए। अच्छेलाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे और अब वे अपने पीछे 2 पुत्र और 2 पुत्रियां छोड़ गए हैं। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow