मिर्जापुर में भयंकर सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, कार और बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक में घुसी कार
Daily News Mirror
मिर्जापुर| 24 फरवरी 2025| सचिन कुमार
मिर्जापुर। सुबह तड़के जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एनएच 135 पर तुलसी गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देर रात हुआ, जब एक अनियंत्रित कार ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और फिर तेज रफ्तार में आगे जाकर ट्रक में जा घुसी।
कार सवार सभी श्रद्धालु तेलंगाना के रहने वाले थे। हादसे में मोटरसाइकिल सवार और कार में सवार तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। सभी कार सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के बाद काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। मिर्जापुर में पिछले एक महीने में सड़क दुर्घटना के कई मामले सामने आए हैं, जिसमें दर्जनों लोगों ने अपनी जान गंवाईं है।
पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?