नीतीश कुमार के साथ इन आठ मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए किसके पास है कितनी संपत्ति?

नीतीश कुमार के साथ कुल आठ मंत्रियों ने ली शपथ

Jan 28, 2024 - 19:26
Jan 28, 2024 - 19:29
 0
नीतीश कुमार के साथ इन आठ मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए किसके पास है कितनी संपत्ति?
सम्राट चौधरी | नीतीश कुमार | विजय कुमार सिन्हा

डेली न्यूज मिरर

पटना (29 जनवरी 2024)

बिहार की सियासत के लिहाज से रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने नौवीं बार सूबे के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही सीएम के अलावा आठ अन्य मंत्रियों ने अपने मंत्री पद की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की मौजूदगी में मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई गई।

बता दें कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद दूसरे नंबर पर भाजपा नेता सम्राट चौधरी को शपथ दिलाई गई। तीसरे नंबर पर भाजपा के ही नेता विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। साथ ही शपथ लेने वाले आठ मंत्री में भाजपा के तीन मंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार और जदयू के मुख्यमंत्री के अलावा विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव और श्रवण कुमार, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के संतोष कुमार और निर्दलीय सुमित कुमार मंत्री बनाए गए।

वहीं अगर हम इन मंत्रियों की कुल संपत्ति की बात करें तो सम्राट चौधरी के पास 2020 में दायर चुनावी हलफनामे के मुताबिक 1,50,00, हजार नकद और उनके दो बैंक खातों में कुल मिलाकर 7,74,606 रुपए हैं। इसके अलावा उनके और उनकी पत्नी के नाम पर 1,32,58,408 रुपए की कृषि भूमि है। जबकि 5,21,56,744 रुपए की गैर-कृषि भूमि है।

विजय कुमार सिन्हा के पास कुल 91,82,000 रुपए की चल संपत्ति और 3,05,00,000 रुपए की अचल संपत्ति है। उनके पास 86,88,470 रुपए नकद और पत्नी के नाम 3 करोड़ 40 लाख की संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास 70 लाख रुपए की संपत्ति भी विरासत में मिली है।

विजय कुमार चौधरी के पास साल 2020 में दायर चुनावी हलफनामे के मुताबिक कुल 99,67,000 हजार रुपए की चल -अचल संपत्ति है। इसमें अचल संपत्ति 67 लाख रुपए और चल संपत्ति 32 लाख रुपए हैं। वहीं विजय कुमार चौधरी की पत्नी के पास कुल 1.8 करोड़ की संपत्ति है।

विजेंद्र प्रसाद यादव के पास कुल 2.71 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमें 88 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास 5 ग्राम सोना और उनकी पत्नी के पास भी 100 ग्राम सोना है।

प्रेम कुमार के पास कुल 1करोड़ 53 लाख से अधिक की संपत्ति है। उनके पास 24 ग्राम सोना और उनकी पत्नी प्रभावती देवी के पास 60 ग्राम सोना है।

श्रवण कुमार के पास कुल 67 लाख रुपए की चल संपत्ति है, जबकि अचल संपत्ति कुल 68 लाख रुपए से अधिक की है।

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के पास कुल संपत्ति 3.79 करोड़ की है जिसमें 3.33 करोड़ की अचल संपत्ति है।

निर्दलीय विधायक सुमित कुमार और उनकी पत्नी के पास कुल संपत्ति 5.63 लाख रूपए की है। साथ ही पति-पत्नी के पास 50 लाख रुपए के आभूषण भी हैं।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist