मिर्जापुर: बाइक सवार की विद्युत पोल से टक्कर, मौत
मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के मतवार गांव निवासी 32 वर्षीय नागेंद्र की गुरुवार दोपहर बाइक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, नागेंद्र हलिया बाजार से अपने गांव लौट रहा था, तभी बडौही मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार की अस्पताल पहुंचने पर पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?