मिर्जापुर में भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा आरआरसी सेंटर, घटिया निर्माण से दीवार गिरी

Sep 20, 2024 - 15:42
 0
मिर्जापुर में भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा आरआरसी सेंटर, घटिया निर्माण से दीवार गिरी
सांकेतिक फोटो

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 20 सितंबर 2024| आशीष तिवारी

मिर्जापुर के हलिया विकास खंड के बरौंधा ग्राम पंचायत में बनाए गए कूड़ा निस्तारण केंद्र (आरआरसी सेंटर) की दीवार घटिया निर्माण के कारण गिर गई है। इस केंद्र का निर्माण लगभग 7 लाख रुपये की लागत से किया गया था।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण पूरा होने के एक माह भी नहीं बीते थे कि दीवार गिर गई।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। एडीओ पंचायत हलिया रुपेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ग्राम सचिव को नोटिस जारी किया गया है। निर्माण कार्य के अवशेष भुगतान पर रोक लगा दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow