मिर्जापुर: महाकुंभ में डुबकी के बाद आई मां की याद तो 27 साल बाद घर पहुंचा शख्स
Daily News Mirror
मिर्जापुर| 19 फरवरी 2025| आशीष पांडेय
यूपी के मिर्ज़ापुर जिले से एक अनोखी और भावुक कर देने वाली कहानी सामने आई है, जहां 27 साल से लापता एक बेटे को प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद अचानक अपनी माँ की याद आई और वह सीधे अपने घर पहुंच गया।
अमरनाथ गुप्ता नाम के इस शख्स ने 1998 में अपने घर से बिना कुछ बताए अचानक गायब हो गए थे। घर से जाने के बाद अमरनाथ संन्यासी बन गए थे और अपने परिवार से संपर्क में नहीं रहे। लेकिन इस बार प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने आये अमरनाथ को संगम स्नान के बाद अचानक अपनी माँ की याद आई और वह सीधे 27 साल बाद अपने घर पहुंच गये।
उन्हें सामने देख परिवार के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्योंकि इतने दिनों में परिवार उन्हें मृतक मान लिया था। परिवार के लोगों ने अमरनाथ को गले लगाकर अपने घर में वापसी की खुशी मनाई।
What's Your Reaction?