बुलंदशहर में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, 5 की मौत, कई लोग दबे

मलबे में तब्दील हुआ दो मंजिला इमारत

Oct 22, 2024 - 07:00
Oct 22, 2024 - 07:03
 0
बुलंदशहर में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, 5 की मौत, कई लोग दबे
फोटो: दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम

Daily News Mirror

बुलंदशहर| 22 अक्टूबर 2024| 11:25 AM| सचिन कुमार

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश। सिकंदराबाद के गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी में एक बड़ा हादसा हुआ है। रात करीब आठ बजे एक मकान में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से छत गिर गई, जिसमें पति-पत्नी समेत 5 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में मकान मालिक राजुद्दीन (58), उसकी पत्नी रुखसाना (45), बेटा सलमान (11), बहू तमन्ना (24) और उसकी बेटी हिफजा (3) शामिल हैं। इन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के समय दो मंजिला मकान में करीब 15-20 लोग थे। ऐसा माना जा रहा है कि अभी मलबे में कई लोग दबे हुए होंगे। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि 11 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से 8 को अस्पताल भेजा गया है।

मकान मालिक राजुद्दीन की पत्नी रुखसाना की तबीयत खराब थी और उन्हें सिलेंडर से ऑक्सीजन दी जा रही थी, जब यह हादसा हुआ। लोगों ने बताया कि रुखसाना का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था और सोमवार शाम को उन्हें घर लाया गया था।

इलाके में चीख-पुकार मची हुई है। जेसीबी के सहारे मलबा हटाया जा रहा है। प्रशासनिक अमला, पुलिस कर्मी और बड़ी संख्या में आम लोग रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow