मिर्जापुर और भदोही के पुलिस अधीक्षकों का तबादला, जानें अब कौन होगा नया कप्तान
2012 बैच के तेज तर्रार IPS सोमेन वर्मा होंगे मिर्जापुर के नए पुलिस अधीक्षक
Daily News Mirror
लखनऊ| 7 जनवरी 2025| रोशन तिवारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात कई पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया। इस तबादले में मिर्जापुर और भदोही जिलों को नए पुलिस अधीक्षक मिले हैं।
मिर्जापुर के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी सोमेन वर्मा को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे अन्य जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रह चुके हैं। इसी तरह, भदोही जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिमन्यु मांगलिक को नियुक्त किया गया है। वे अपने नए पद पर जल्द ही कार्यभार संभालेंगे।
फोटो: IPS अभिमन्यु मांगलिक
मिर्जापुर के पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह को बस्ती जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि भदोही की पूर्व पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन का तबादला कानपुर कमिश्नरेट में कर दिया गया है।
तबादला सूची:
What's Your Reaction?