खराब शुरुआत के बाद भी RCB ने CSK को दिया 174 रनों का लक्ष्य | जाने किसने की इतनी कुटाई

Mar 22, 2024 - 16:28
Mar 22, 2024 - 17:03
 0
खराब शुरुआत के बाद भी RCB ने CSK को दिया 174 रनों का लक्ष्य | जाने किसने की इतनी कुटाई
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

चेन्नई | शुक्रवार, 22 मार्च 2024 | Shakti 

IPL के ओपनिंग मैच की पहली पारी में गजब का उतार चढ़ाव देखने को मिला। RCB ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और फाफ डुप्लेसिस के शानदार बैटिंग की बदौलत शुरू के साढ़े चार ओवर में 44 रन ठोक डाले परंतु चेन्नई ने बांग्लादेशी बॉलर मुस्तफिजुर के शानदार गेंदबाजी के बदौलत फटाफट 4 विकेट लेकर RCB को बैकफुट पर ठेल दिया। उसके बाद छठवें और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अनुज रावत और चचा दिनेश कार्तिक ने जमकर चेन्नई के गेंदबाजों की कुटाई की और टीम को 173 रनों तक पंहुचा दिया। अब देखना है कि क्या चेन्नई इस लक्ष्य को भेद पाती है या नही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow