Champions Trophy: भारत ने कंगारुओं को सेमीफाइनल में हराकर लिया मिनी बदला, अब चैंपियन बनने से एक कदम दूर

Mar 4, 2025 - 21:54
Mar 4, 2025 - 22:08
 0
Champions Trophy: भारत ने कंगारुओं को सेमीफाइनल में हराकर लिया मिनी बदला, अब चैंपियन बनने से एक कदम दूर
Photo: From BCCI

Daily News Mirror

New Delhi| 04 March 2025| Rohit Pandey 

दुबई। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।इस तरह भारत  तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 265 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 48.1 ओवर में 6 विकेट पर 267 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 84 रन की पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों पर 45 रन बनाए। अक्षर पटेल 27 रन बनाकर आउट हुए। कोहली और अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की, जबकि कोहली ने अक्षर के साथ मिलकर चौथे विकेट पर 44 रन जोड़े। इसके बाद विराट ने केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट पर 47 रन की साझेदारी की। हार्दिक पंडया 24 गेंद प 28 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने छक्का जड़कर भारत को रोमांचक जीत दिलाई।

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी जीत की लय को जारी रखा है। यह भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में दूसरी जीत है। भारत अब 9 मार्च को फाइनल में साउथ अफ्रीका या न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। भारत की जीत में विराट कोहली का अहम रोल रहा। उन्होंने 84 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। हालांकि इस दौरान कोहली 16 रन से अपना शतक चूक गए।

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार का हिसाब भी चुकता कर लिया। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा। भारत के फाइनल में पहुंचने के साथ अब ये तय हो गया है कि फाइनल दुबई में ही खेला जाएगा। भारत तीसरी बार फाइनल में पहुंच गया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की। गिल 11 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow