मिर्जापुर में बालश्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 06 मासूमों को मिली आजादी

श्रम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बालश्रम के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

Sep 27, 2024 - 17:56
 0
मिर्जापुर में बालश्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 06 मासूमों को मिली आजादी
सांकेतिक फोटो

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 27 सितंबर 2024| आशीष तिवारी

मिर्जापुर में श्रम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बालश्रम के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस अभियान में चुनार और अहरौरा थाना क्षेत्र के इमिलिया चट्टी चौकी क्षेत्र में 06 नाबालिग श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया।

दुकानों, होटलों और फैक्ट्रियों पर छापेमारी के दौरान मासूमों को श्रम से मुक्त कराकर उनके माता-पिता के हवाले किया गया। नियोक्ताओं पर कार्रवाई की गई और भविष्य में बाल श्रम न कराने की चेतावनी दी गई।

इसके अलावा, पुलिस ने स्कूल-कॉलेज के आसपास बीड़ी-सिगरेट और तंबाकू बेचने वालों पर भी शिकंजा कसा। पुलिस ने खुले में नशे का सामान बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow