अपना दल (क) ने बनाया नया मोर्चा, ओवैसी की पार्टी से गठबंधन के साथ UP के सभी 80 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी 

अपना दल (क) ने बनाया नया मोर्चा, ओवैसी की पार्टी से गठबंधन के साथ UP के सभी 80 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी 

डेली न्यूज़ | mirror

लखनऊ | 31 अप्रैल 2024 

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सभी पार्टियां अपनी अपनी रणनीति साधने में लगी हुई हैं उसी क्रम में सूत्रों के हवाले से खबर है कि अपना दल कमेरावादी की कल रात हुई बैठक में फैसला लिया गया है की पल्लवी पटेल अलग-अलग दलों से गठबंधन करके नए मोर्चे के साथ लोकसभा 2024 के चुनावी मैदान में उतरेगी। पल्लवी पटेल आज 2:30 बजे नए मोर्चे का ऐलान कर सकती हैं। पार्टी करीबियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा सपा बसपा कांग्रेस के खिलाफ बनेगा यह नया मोर्चा, नए मोर्चे के तहत उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी हो चुकी है।

सूत्रों की मानें तो पल्लवी पटेल के फूलपुर और मां कृष्णा पटेल के मिर्जापुर से चुनाव लड़ने पर बात फाइनल हो चुकी है। भागीदारी संकल्प मोर्चा के नाम से बनने वाले इस नए गठबंधन में पल्लवी पटेल वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मुस्लिम प्रत्याशी उतारने की तैयारी में।।