Exit poll UP: रुझानों में NDA को 70 तो INDI गठबंधन को 10 सीटों का अनुमान| जानें कहां चुकी इंडी गठबंधन

Exit poll UP: रुझानों में NDA को 70 तो INDI गठबंधन को 10 सीटों का अनुमान| जानें कहां चुकी इंडी गठबंधन

डेली न्यूज़ मिरर

लखनऊ| 2 जून 2024| शक्ति तिवारी

लोकसभा चुनाव 2024 कल 1 जून को संपन्न हो गया है। अब विभिन्न मीडिया ग्रुप्स एग्जिट पोल्स के माध्यम से एनडीए को करीब 350 सीटें दे रहे हैं जबकि पॉप गठबंधन को 150 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त कर रहे हैं। वहीं देश में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्य उत्तर प्रदेश के 80 सीटों के रुझान भी एग्जिट पोल से आ गए हैं, जिसमें एनडीए को 68-72 सीटें जबकि इंडिया गठबंधन को 10-12 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी को ज्यादा से ज्यादा 1 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

आइए जानते हैं कहां चुकी इंडिया गठबंधन: 

  • राम मंदिर के मुद्दे पर मुखर होकर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल न होना।
  • बीएसपी को गठबंधन में शामिल न करना सबसे बड़ी भूल।
  • अखिलेश यादव का मुख्तार अंसारी के मातम में शामिल होना।
  • संयुक्त रैलियां बहुत देर से और बहुत कम करना।
  • सहयोगियों को साथ लेकर न चलना इंडिया गठबंधन को महंगा पड़ा है।