नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 की मौत, महाकुंभ जाने के लिए बड़ी संख्या में जुटे थे यात्री
Daily News Mirror
New Delhi Railway station stampede| 15 फरवरी 2025
नई दिल्ली। राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात एक बड़ी भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। यह घटना रात करीब 10 बजे प्लेटफार्म संख्या 13-14 पर घटी जब लोग महाकुंभ जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे।
मरने वालों में 9 महिलाएं, 5 बच्चे और 4 पुरुष शामिल हैं। घायलों को निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ बड़ी संख्या में यात्रियों के इकट्ठा होने की वजह से हुई। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत तमाम नेताओं ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
What's Your Reaction?